Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / डॉ कमल चंद सैनी को सचिव नियुक्त किया

,

डॉ कमल चंद सैनी को सचिव नियुक्त किया

उपचार झुंझुनू की कार्यकारिणी का हुआ गठन

झुंझुनू, सयुंक्त राजस्थान प्राइवेट क्लीनिक एंड हॉस्पिटल एसोसिएशन “उपचार” की झुंझुनू शाखा की मीटिंग संपन्न हुई जिसमे जिला कार्यकारिणी की नियुक्ति की गयी। जिसमे डॉ कुंदन सिंह मील को अध्यक्ष, डॉ पुष्पेन्द्र बुडानिया को उपाध्यक्ष, डॉ कमल चंद सैनी को सचिव और डॉ अशोक चौधरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। डॉ सैनी की नियुक्ति को लेकर चिकित्सक वर्ग में हर्ष का माहौल है। गौरतलब है कि शहर में डॉ कमलचंद सैनी द्वारा झुंझुन अस्पताल संचालित किया जा रहा है।