Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / डॉ कुंदन मील बने अध्यक्ष

एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया की जिला शाखा झुंझुनू के

झुंझुनू, आज सोमवार को जिला मुख्यालय पर एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया की झुंझुनू शाखा की मीटिंग आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता डॉ एसएन शर्मा ने की। एपीआई के जिला प्रवक्ता डॉ कैलाश राहड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मीटिंग में सर्वसम्मति से डॉ कुंदन मील को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई वही डॉक्टर प्रकाश शर्मा को महासचिव, डॉ रजनीश माथुर को कोषाध्यक्ष, डॉक्टर कैलाश राहड़ को प्रवक्ता मनोनीत किया गया। इस अवसर पर फिजिशियंस से संबंधित मुद्दों पर विशेष चर्चा भी की गई साथ ही अगले वर्ष होने वाले ए पी आई की राष्ट्रीय एवं स्टेट लेवल की कांफ्रेंस में भाग लेने वह फेलोशिप के लिए विस्तृत चर्चा की गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur