Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / डॉ मोनिका ढुकिया को मिला महिला शक्ति सम्मान

, ,

डॉ मोनिका ढुकिया को मिला महिला शक्ति सम्मान

ढुकिया हॉस्पिटल की डाइरेक्टर

झुंझुनूं, अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में ढुकिया हॉस्पिटल की डाइरेक्टर डॉ मोनिका ढुकिया को ‘महिला शक्ति’ सम्मान से नवाजा गया है। जिला मुख्यालय के एक निजी स्कूल में दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह की ओर से आयोजित समारोह में डॉ मोनिका ढुकिया को यह सम्मान सांसद नरेंद्र कुमार, जिला कलेक्टर उमर दीन खान एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रदान किया। डॉ ढुकिया को यह सम्मान उनके द्वारा किये जा रहे प्रसंशनीय कार्यो के लिए दिया गया। डॉ मोनिका घर की चार दिवारी से बाहर निकलकर ढुकिया हॉस्पिटल के डायरेक्टर पद पर रहते हुए अस्पताल प्रबंधन और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रही हैं। उनके इसी कौशल और कार्य के लिए उन्हें नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान पर ढुकिया ग्रुप के चैयरमैन दयानंद सिंह ढुकिया सहित सभी परिवार जनों ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur