Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / डॉक्टर राहड़ को मिलेगी FICP की उपाधि

,

डॉक्टर राहड़ को मिलेगी FICP की उपाधि

अहमदाबाद में एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन ऑफ इंडिया(API) की 78 वी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में

झुंझुनू, डॉक्टर कैलाश राहड़ फिजीशियन व डायबिटीज रोग विशेषज्ञ बीडीके जिला अस्पताल झुंझुनूं को 27 जनवरी 2023 को अहमदाबाद में एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन ऑफ इंडिया(API) की 78 वी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन (ICP) द्वारा दीक्षांत समारोह में फेलो ऑफ दी इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन(FICP) की उपाधि देकर सम्मानित किया जाएगा। डॉक्टर राहड़ को यह उपाधि उनके द्वारा फिजिशियन के रूप में चिकित्सा क्षेत्र में डायबिटीज व अस्थमा के इलाज में किए गए उत्कृष्ट चिकित्सकीय व शोध कार्य के लिए दी जाएगी। डॉक्टर राहड़ शेखावाटी क्षेत्र के अकेले युवा फिजिशियन व डायबिटीज रोग विशेषज्ञ हैं जिन्हें इस वर्ष यह राष्ट्रीय स्तर की उपाधि मिलेगी। FICP फिजीशियन को दी जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की सबसे प्रतिष्ठित उपाधि हैं।
डॉक्टर राहड़ को इसके अलावा भी कई बार राज्य व जिला स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur