Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / डॉ राजकुमार डांगी फिर संभाला सीएमएचओ झुंझुनूं का कार्यभार

,

डॉ राजकुमार डांगी फिर संभाला सीएमएचओ झुंझुनूं का कार्यभार

झुंझुनूं, डॉ राजकुमार डांगी ने शनिवार को सीएमएचओ झुंझुनूं का कार्यभार फिर से ग्रहण कर लिया। राज्य सरकार ने 22 फरवरी को ट्रांसफर आदेश जारी कर झुंझुनूं सीएमएचओ पद पर डॉ राजकुमार डांगी के स्थान पर डॉ छोटेलाल गुर्जर को लगाया था। जिसके बाद शुक्रवार न्यायालय ने सरकार के आदेश पर स्थगन आदेश जारी करते हुए डॉ राजकुमार डांगी को ही आगामी आदेश तक सीएमएचओ झुंझुनूं पद रहने का आदेश दिया। जिसकी पालना में शनिवार को डॉ राजकुमार डांगी ने सीएमएचओ का पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर डॉ भंवर लाल सर्वा, डॉ मनोज डूडी, डॉ हरफूल सिंह बिजारनिया, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र जांगिड़ सहित चिकित्सा विभाग के अनेक स्टॉफ मौजूद रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur