Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / डॉ. रजनीश सर्वा का मेडिसिन पीजी में सिलेक्शन होने पर भव्य स्वागत

,

डॉ. रजनीश सर्वा का मेडिसिन पीजी में सिलेक्शन होने पर भव्य स्वागत

उदयपुरवाटी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य की मेडिकल टीम ने किया स्वागत एवं विदाई कार्यक्रम

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] कस्बे के जयपुर रोड़ पर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. रजनीश सर्वा का मेडिसिन पीजी में सिलेक्शन होने पर मेडिकल स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया। डॉक्टर वर्मा ममता ने बताया कि डॉ. रजनीश शर्मा का उदयपुर आरएनटी कॉलेज में मेडिसिन पीजी के लिए सिलेक्शन हुआ है। जिसका अस्पताल मेडिकल स्टाफ द्वारा माला व साफा एवं मिठाई खिलाकर स्वागत एवं विदाई समारोह मनाया गया। इस दौरान डॉ. रीना अग्रवाल, डॉ. अरुण शर्मा, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉक्टर पंकज सर्वा, डॉक्टर परमानंद शर्मा, डॉक्टर विकास सर्वा, रेडियोग्राफर जगदीश खरींटा, नर्सिंग अधीक्षक सत्यनारायण सैनी, नर्सिंग ऑफिसर मक्खन लाल सैनी, अरविंद स्वामी, राकेश कुमार, दिव्य प्रकाश राठी, आनंद सैनी, दीपक सैनी, महेश सैनी, दीपक चाहर, सुरेंद्र पाल, सांवरमल, वंदना, सुनील कुमार, कैलाश बबेरवाल, कुलदीप कुमार, रामस्वरूप, बजरंग लाल, सरोज, बबीता, महेंद्र चांवरिया सहित मेडिकल स्टाफ मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur