Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / डॉ सन्दीप पचार के रूप में मिला नया चर्म रोग विशेषज्ञ

,

डॉ सन्दीप पचार के रूप में मिला नया चर्म रोग विशेषज्ञ

बीडीके अस्पताल को

झुंझुनूं, राजकीय बीडीके अस्पताल में डॉ सन्दीप पचार के रूप में नये चर्म रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई हैं। डॉ पचार ने अपनी पीजी की पढ़ाई सम्पूर्णानन्द मेडिकल कॉलेज जोधुपर से पूर्ण की है जिसके बाद सरकार ने उन्हें बीडीके अस्पताल में नियुक्ति प्रदान की है। डॉ पचार की नियुक्ति से जिलेवासियों को सभी प्रकार के चर्म रोगों, योन रोगों, बाल झड़ने को इंजेक्शन से रोकना, सफेद दाग की सर्जरी जैसी बीमारियों का नवीनतम तकनीक युक्त उपचार बीडीके अस्पताल में निःशुल्क मिल सकेगा जो अब तक मेट्रो शहरों में ही सम्भव होता था। डॉ पचार का कहना है कि वो अपनी योग्यता और स्किल पूरा योगदान जिलेवासियों की सेवा में देना चाहते हैं। डॉ पचार की नियुक्ति पर पीएमओ डॉ एस के कालेर, सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बधाई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur