Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / डूमोली खुर्द में डेंगु रोगी मिलने पर चिकित्सा विभाग ने की फोगिंग

,

डूमोली खुर्द में डेंगु रोगी मिलने पर चिकित्सा विभाग ने की फोगिंग

सिंघाना [हर्ष स्वामी ] निकटवर्ती गांव डूमोली खुर्द में डेंगु रोगी मिलने के बाद चिकित्सा विभाग सर्तक हो गया है और विभाग के द्वारा गांव में फोगिंग करवाई गई। सिंघाना सरकारी अस्पताल के वरीष्ठ चिकित्साधिकारी डाॅ चंद्रशेखर गजराज ने बताया कि डूमोली खुर्द के 14 वर्षीय जितेश गुर्जर पुत्र लालाराम गुर्जर बिमार हो गया। जिसकी जांच सिंघाना के निजी अस्पताल में करवाई गई। जहां पर जितेश डेंगु पाॅजिटीव पाया गया। जिसके बाद गणेशचंद सैनी के नेतृत्व में अनिल गुर्जर, सुधीर शर्मा मय चिकित्सा विभाग ने गांव में फोगिंग करवाई गई। स्वास्थ्य मार्गदर्शक हर्ष ने बचाव के उपाय ग्रामीणो को बताये। फिलहाल जितेश का सरकारी अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur