Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / नौ चिकित्सक व सात नर्सिंग ऑफिसर सहित 21 स्वास्थ्य कर्मी लगाए

,

नौ चिकित्सक व सात नर्सिंग ऑफिसर सहित 21 स्वास्थ्य कर्मी लगाए

सीएमएचओ डॉ निर्मल सिंह ने खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की व्यवस्था

सीकर, खाटूश्यामजी में आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए चिकित्सा विभाग की ओर से 21 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है। ये 18 से 21 अगस्त तक अपनी सेवाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खाटूश्यामजी में देंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की चिकित्सा व्यवस्था के लिए आगामी 18 से 21 अगस्त तक 9 चिकित्सा अधिकारियों, 7 नर्सिग अधिकारी तथा पांच सीएचओ को लगाया गया है। ये सभी निर्धारित तिथि तक खाटूश्यामजी में सेवाएं देंगे, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो और श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं व सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur