Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / फतेहपुर अस्पताल की सुविधा में विस्तार

,

फतेहपुर अस्पताल की सुविधा में विस्तार

फतेहपुर, विधायक हाकम अली खान ने फतेहपुर की जनता को चिकित्सा के क्षेत्र में तीन नायाब तोहफे दिये है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी राज. उप जिला चिकित्सालय फतेहपुर डॉ एस एन सबल एवं ब्लॉक मुख्स चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर डॉ दलीप सिंह ने बताया की उप जिला अस्पताल के नय भवन निर्माण के लिये कृषि उपज मण्डी प्रांगण में से 0.80) हेक्टर (8000 वर्गमीटर) के आवेदन के आदेश जारी हो गये है। दूसरा राज उप जिला चिकित्सालय फतेहपुर की ओटी के लिये राज्य सरकार द्वारा 1.80 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये है, जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो गई है तथा चिकित्सालय फतेहपुर के लिये 500 MA की नई एक्स-रे मशीन भी राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत कर दी गई है जिसके आदेश प्राप्त हो चुके है।

डॉ एस एन सबल ने इसके लिये विधायक हाकम अली खान एवं पूरी उप जिला अस्पताल टीम को बधाई दी है तथा कहा की यह सभी की अथक मेहनत का परिणाम है की एस एन सबल एवं उप जिला अस्पताल परिवार में विधायक हाकम अली खान को इस महान कार्य के लिये धन्यवाद और ढेर सारी बधाईयां दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur