Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / 8 लाख तक वार्षिक आय वाले परिवार चिरंजीवी में निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करवाये

,

8 लाख तक वार्षिक आय वाले परिवार चिरंजीवी में निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करवाये

और पाये 25 लाख तक निशुल्क उपचार और 10 लाख तक दुर्घटना बीमा

झुंझुनूं, राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढाते हुए सभी ईडब्ल्यूएस परिवारों अर्थात वे सभी परिवार, जो किसी भी जाति, वर्ग से हैं और जिनकी आय 8 लाख वार्षिक से कम है, उन्हें चिरंजीवी योजना का लाभ निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। सीएमएचओ डॉ राजकुमार डाँगी ने बताया कि ईडब्ल्यूएस श्रेणी के वे परिवार जो पहले से ही योजना में निशुल्क श्रेणी में पंजीकृत हैं उन्हें पूर्व श्रेणी में योजनान्तर्गत लाभ देय होगा। उनके अतिरिक्त शेष परिवारों को बजट घोषणा 2023-24 के क्रम में योजनान्तर्गत निशुल्क श्रेणी से जोडा गया है। योजना अन्तर्गत निशुल्क लाभार्थी श्रेणी में लाभ दिये जाने हेतु ईडब्ल्यूएस परिवारों के सामान्य श्रेणी के साथ साथ अन्य सभी श्रेणी के वे समस्त परिवार भी सम्मिलित होंगे जिनकी आय 08 लाख रूपये वार्षिक से कम हो।

एक साल के लिए लाभ
योजना का लाभ लेने के लिए ऐसे आवेदकों ईमित्र पर जाकर स्व आय उद्घोषणा पत्र प्राप्त कर उसे सक्षम अधिकारी यानी पटवारी/तहसीलदार आदि द्वारा समुचित रूप से प्रमाणित करवाकर स्व आय उद्घोषणा पत्र को जनआधार पोर्टल पर अपलोड करना होगा। यहां से अप्रूवल के पश्चात योजना के प्रावधानों के अनुसार आगामी एक वर्ष के लिए दिया जाएगा। आय प्रमाण पत्र को समय पर अपडेट करवाने की जिम्मेदारी संबंधित परिवार की होगी। जिसका प्रीमियम राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

ये हैं निशुल्क श्रेणी
योजना के अन्तर्गत राजस्थान राज्य के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में आने वाले परिवारों, समस्त विभागों मे कार्यरत संविदा कार्मिक, लधु एवं सीमान्त कृषक, कोविड-19 में मृत्यु हुये परिवार का रजिस्ट्रेशन निशुल्क है। जिनका प्रीमियम राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है इसके अलावा अब 8 लाख से वार्षिक कम आय वालों के भी योजना में निशुल्क श्रेणी में शामिल कर लिया गया है।

25 लाख तक इलाज एवं 10 लाख का दुर्घटना बीमा निशुल्क
सीएमएचओ डॉ डाँगी ने बताया कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज प्रति परिवार दिया जा रहा है तथा बीमित परिवार के सदस्य अथवा सदस्यों की दुर्घटना में मृत्यु होने अथवा दुर्घटना के कारण हाथ, पैर, आंख की स्थाई पूर्ण क्षति होने पर 10 लाख रूपये तक का आर्थिक सम्बल प्रदान किया जाएगा। साथ ही योजना का दायरा भी बढ़ाया गया है। जिसमें कॉकलियर, इंप्लांट, बोनमेरों, ट्रांसप्लांट, आर्गन ट्रांसप्लांट, ब्लड प्लेटलेट्स और प्लाज्मा ट्रांसफ्यूजन, लिंब प्रोस्थेसिस का मंहगा इलाज भी अब निशुल्क हो सकेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur