Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / जीणमाता मेले के खाद्य वस्तुओँ की जांच, 4 सेम्पल लिए

,

जीणमाता मेले के खाद्य वस्तुओँ की जांच, 4 सेम्पल लिए

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान

सीकर, जिला कलेक्टर के निर्देशन में चल रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से जीणमाता मेले में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
सीएमएचओ डॉ अजय चौधरी ने बताया कि एफएसओ मदन बाजिया व रतन गोदारा ने मेला परिसर में लगी खाद्य वस्तुओं की दुकानों पर खाद्य वस्तुओं की जांच की और 4 सेम्पल लिए। मेले में चाय पत्ती का एक, खाद्य तेल का एक और मावा की मिठाई के दो सेम्पल लिए गए। सभी दुकानदारो को साफ सफाई रखने व शुद्ध प्रसाद बनाने व बेचने के लेय पाबन्द किया गया। अभियान मेला अवधि में निरन्तर जारी रहेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur