Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / खाद्य लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन शिविर कल रींगस में

,

खाद्य लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन शिविर कल रींगस में

शिविर में बताए जाएंगे मोटा अनाज खाने के फायदे, अंगदान को लेकर किया जाएगा प्रेरित

सीकर, राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत खाद्य आयुक्त व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह के निर्देशन में 22 मार्च को रींगस की अग्रवाल धर्मशाला में खाद्य जागरूकता, लाइसेंस एवं रजिस्टेªशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में खाद्य वस्तुओं का व्यापार करने वाले दुकानदार खाद्य लाइसेंस व रजिस्टेªशन करवा सकते हैं।

सीएमएचओ डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि शिविर में निर्माण इकाई, थोक विक्रेता, खुदरा विक्रेता, होटल एण्ड रेस्टोरंेट, मिष्ठान भंडार, किराणा एण्ड जनरल स्टोर, अनाज विक्रेता, फास्ट फूड, कचोरी, समोसा, चाट, पानीपुरी, फल सब्जी विक्रेता सभी खाद्य लाइसेंस व खाद्य रजिस्टेªशन करवा सकते हैं। एफएसएस अधिनियम 2006 के अनुसार सभी कारोबार कर्ताओं को लाइसेंस व रजिस्टेªशन आवश्यक शिविर खाद्य लाइसेंस बनवाने के लिए फोटो, आधार कार्ड और पता के दस्तावेज साथ लेने आने होंगे। शिविर में अंगदान को लेकर आमजन को जागरूक किया जाएगा। वहीं आमजन को बाजरा, ज्वार, जौ, रागी, मक्का आदि मोटा अनाज उपयोग करने के फायदे बताएं जाएंगे तथा खान पान में मोटा अनाज शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शिविर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदनलाल बाजिया, महमूद अली, नंदराम मीणा द्वारा खाद्य लाइसेंस व रजिस्टेªशन का कार्य किया जाएगा।

खाटू मेले में सात सैम्पल लिए
एफएसओ मदनलाल बाजिया ने बताया कि बुधवार को खाटू मेले में रिफाइंड तेल, मावा, मावा पेडा, लड्डू आदि खाद्य वस्तुओं के सात सैम्पल लिए गए। सभी सैम्पलों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला जयपुर भेजा गया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur