Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / झुंझुनू मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास 10 मई को

,

झुंझुनू मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास 10 मई को

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 मई को करेंगे झुंझुनू मेडिकल कॉलेज का वर्चुअल शिलान्यास

झुंझुनूं, मेडिकल कॉलेज झुंझुनू का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा 10 मई को वर्चुअल रूप से किया जाएगा । जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने बताया कि बुधवार को माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के द्वारा नाथद्वारा से झुंझुनूं मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास वर्चुअल रूप से किया जाएगा । उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा । गौरतलब है कि 10 मई को मेडिकल कॉलेज श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, सिरोही एवं धौलपुर का लोकार्पण एवं बूंदी, सवाई माधोपुर, करौली, झुंझुनू एवं बारा का शिलान्यास वर्चुअल रूप से किया जाएगा ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur