Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / हैल्थ वर्कर सहित जिले में चार कोरोना पॉजीटिव

,

हैल्थ वर्कर सहित जिले में चार कोरोना पॉजीटिव

एक्टिव केस की संख्या दहाई में पहुंची

सीकर, जिले में बुधवार को चार नए कोरोना पॉजीटिस केस आए हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग लगातार जारी है। एक्टिव केस की संख्या भी अब दहाई में पहुंचकर 11 हो गई है। ऐसे में सर्तकता बेहद जरूरी है। कोरोना से जारी जंग को जीतने के लिए वैक्सीन ही हथियार है। इसलिए वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगवाएं।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि खण्डेला ब्लॉक के गांव ठिकरिया का 48 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव आया है, जो हैल्थ वर्कर है और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में कार्यरत है। उनसे वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई है। इसके अलावा श्रीमाधोपुर ब्लॉक के अजीतगढ कस्बे की 16 वर्षीय किशोरी पूर्व संक्रमित महिला की बेटी है। वहीं इसकी पडौसी 27 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। ये दोनों पूर्व संक्रमित महिला के क्लॉज कान्टेक्ट में आने से संक्रमित हुई हैं। महिला के वैक्सीन की दूसरी डोज ड्यू है। इसके अलावा नीमकाथाना ब्लॉक के गणेश्वर गांव की 12 वर्षीय बालिका कोरोना पॉजीटिव आई है। इन सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। ये सभी लक्षणात्मक रोगी हैं।
सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि जिले में 1 मार्च से लेकर अब तक 2 लाख 13 हजार 502 सैम्पल लिए गए। इनमें से 21 हजार 551 कोरोना संक्रमित रोगी आए हैं। 1 लाख 91 हजार 219 सैम्पल की रिपोर्ट नगेटिव आई है। विभाग की ओर से गत वर्ष से लेकर अब तक 3 लाख 70 हजार 424 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमें से 31 हजार 12 पॉजीटिव पाए गए है। वहीं 30 हजार 666 स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को जिलेभर में 833 सैम्पल लिए गए। 732 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur