Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / बुजुर्गो को हर साल चार मेडिकल जांच निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी

,

बुजुर्गो को हर साल चार मेडिकल जांच निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी

आयुष्मान भव: अभियान के तहत चिकित्सा संस्थानों पर लगेंगे हैल्थ मेले

सीकर, आयुष्मान भवः अभियान के तहत जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर हैल्थ मेले का आयोजन किया जाएगा। सीएमएचओ डाॅ निर्मल सिंह ने बताया कि राज्य स्तर से मिले निर्देशों के मुताबिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रत्येक शनिवार, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रत्येक गुरूवार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रत्येक बुधवार को, जिला अस्पताल में माह के प्रथम व तृतीय शुक्रवार तथा मेडिकल काॅलेज में माह के द्वितीय व चतुर्थ शुक्रवार को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीएचसी व उप स्वास्थ्य केन्द्रों से सीएचसी, जिला अस्पताल और मेडिकल काॅलेज में रैफर किए गए मरीजों का प्राथमिकता के आधार पर शिविर में परामर्श एव उपचार किया जाएगा। प्रदेश के गरीब व बुजुर्ग नागरिकों को प्रत्येक वर्ष चार मेडिकल जांच निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। इनमें पहली जांच 21 अगस्त को, दूसरी एक अक्टूबर को, तीसरी जांच एक दिसम्बर 2024 को तथा चैथी जांच 10 मार्च 2025 को कराई जाएगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक की जसेवाएं सम्बद्व मेडिकल काॅलेज, जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से उपलब्धता एवं आश्यकतानुसार उपलब्ध होगी। उप स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित होने वाले शिविर में चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति किसी एक शिविर में अनिवार्य होगी। इसके लिए चिकित्सकों को जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से आवश्यकतानुसार व्यवस्था की जाएगी। इन सेवाओं के अतिरिक्त शिविर में रोगी का पंजीकरण, आभा आईडी बनाने, आयुष्रा प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, निःशुल्क दवा, जांच एवं टेली कन्सलटेशन सेवाएं, वैलनेस गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को लाभान्वित किया जाएगा।
शिविर में मिलेगी ये सेवाएं
गर्भावस्था एवं बच्चों के जन्म के समय देखभाल।
नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं।
बचपन एवं किशोरावस्था स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं।
परिवार नियोजन, गर्भ निरोधक सेवाएं एवं अन्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं।
संचारी रोगों को प्रबंधन।
तीव्र सरल बीमारी एवं मामूली बीमारियों के लिए सामान्य ओपीडी सेवाएं।
गैर संचारी बीमारियों की स्क्रीनिंग, रोकथाम, नियंत्रण एवं प्रबंधन।
सामान्य नेत्र एवं नाक, कान, गला रोग सेवाए।
सामान्य मुख्य स्वास्थ्य सेवाएं।
प्रौढ एवं उपशामक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं।
जलने एवं आघात सहित आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं।
मानसिक स्वास्थ्य रोगों की स्क्रीनिंग एवं बुनियादी प्रबंधन।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur