Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / डीजेटी अस्पताल में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित

,

डीजेटी अस्पताल में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित

50 लाभान्वित

झुंझुनू, श्री देवकरण दास झाबरमल टिंबरेवाला अस्पताल में रविवार को निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसका शुभारंभ वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डॉ संजय कटेवा ने धनवंतरी भगवान के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में दंत रोग चिकित्सक डॉक्टर सुनीता चौधरी ने रोगियों की जांच कर उपचार किया और दवाइयां दी। शिविर में दांतो से संबंधित सभी बीमारियों का इलाज किया गया। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी गोविंद राम सैनी ने बताया कि शिविर प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को नियमित रूप से निशुल्क लगाया जाएगा। इस अवसर पर डॉ निकिता चौधरी डॉ गोविंद सैनी पीआरओ रामनिवास सोनी अस्पताल स्टाफ में अमित पांडे पंकज शर्मा नवीन कुमार बबली सैनी सुनीता के लोटिया रोहन आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur