Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / निशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर 28 दिसंबर को

,

निशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर 28 दिसंबर को

जयपुर के प्रसिद्ध डॉ अविनाश पुरोहित सेवाएं देंगे

सीकर, लायंस क्लब सीकर, लियो क्लब सीकर, श्री कल्याण आरोग्य सदन सांवली एवं जिला अंधता निवारण समिति द्वारा 28 दिसंबर मंगलवार को कल्याण आरोग्य सदन, सांवली में निशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया जाएगा। लायंस क्लब सीकर के सचिव लायन राजीव लोचन शर्मा ने बताया कि यह शिविर का प्रातः 10 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक लगाया जाएगा जिसमें मरीजो को अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा। रोगियों के लिए सभी व्यवस्थाएं निशुल्क हैं।लायंस क्लब सीकर की ओर से कार्यक्रम संयोजक लायन सुभाष बूबना एवं लियो क्लब सीकर की ओर से लियो सज्जन अग्रवाल रहेंगे। शिविर में जयपुर के प्रसिद्ध डॉ अविनाश पुरोहित सेवाएं देंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur