Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर संपन्न

,

निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर संपन्न

झुंझुनू, नर सेवा नारायण सेवा संस्थान झुंझुनू द्वारा जिला स्वास्थय समिति अंधता जयपुर के आर्थिक सौजन्य से 4 जुन रविवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन बाबा गंगाराम अतिथि भवन मोदी रोड झुंझुनू में रविवार प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लगाया गया। शिविर में जयपुर के प्रसिद्ध सहाय आई हॉस्पिटल की टीम द्वारा आए हुए 196 आंखों के रोगियों की सभी प्रकार की बीमारियों की निशुल्क जांच कर मोतियाबिंद के 27 रोगियों को चिन्हित किया गया जिनके अत्याधुनिक यंत्रों से सुसज्जित सहाय आई हॉस्पिटल जयपुर में ऑपरेशन कर उच्च कोटि के लेसं प्रत्यारोपण किए जाएंगे।
रोगियों का आवास, खाने की व्यवस्था, दवाइयों की व्यवस्था, निशुल्क चश्मा वितरण एवं जयपुर आने जाने की व्यवस्था भी निशुल्क होगी। शिविर प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को लगाया जाता है। शिविर को सफल बनाने में संजीव मोदी, अरुण सिंह, अमित जगनानी, जितेंद्र लोहिया, हरीश जगनानी, महेश शर्मा, श्रीगोपाल हलवाई, सीताराम केडिया, गिल्लुराम मोदी, श्रीकांत पंसारी, ओमप्रकाश खेरवा एवं ओम प्रकाश धंड सहित अन्यजन का सराहनीय योगदान रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur