Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / ढूकिया हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा सलाह एवं परामर्श शिविर आयोजित

,

ढूकिया हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा सलाह एवं परामर्श शिविर आयोजित

झुंझुनू, ढूकिया हॉस्पिटल झुंझुनू द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नि:शुल्क चिकित्सा सलाह एवं परामर्श शिविर का आयोजन 9 अप्रैल 2025 को गाँधी पार्क में किया गया। जिसमें न्यूरो विशेषज्ञ डॉ नितिन चौधरी, गुर्दा एव मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ विजय ओला, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ महेंद्र एवं जनरल फिजिशियन डॉ इरफ़ान नज़ीर, डॉ अपूर्व मान, डॉ रिसब चौधरी द्वारा स्वास्थ्य सम्बंधित सलाह व परामर्श दिया गया एवं नि:शुल्क बी. पि., शुगर, अस्थमा एवं हिमोग्लोबिन की जांच की गयी जिसका बढ़िया प्रभाव रहा। लोगो ने बताया की यह ढूकिया हॉस्पिटल द्वारा की गयी बढ़िया पहल है जिससे सुलभ व सुगम तरीके से सुपर स्पेशिलिटी सलाह व परामर्श शिविर उपलब्ध करवाने के इस नवाचार के लिये ढूकिया हॉस्पिटल प्रबधन का धन्यवाद दिया। डॉ मोनिका ढूकिया ने बताया की विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ढूकिया हॉस्पिटल द्वारा दिनाक 10 अप्रैल को परिजात पार्क में नि:शुल्क चिकित्सा सलाह एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जायेगा। आप सभी विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नि:शुल्क चिकित्सा सलाह एवं परामर्श शिविर का लाभ ले। डॉ मोनिका ढूकिया ने बताया कि अस्पताल में एक ही छत के निचे सुपर स्पेशलिटी न्यूरो एवं स्पाइन विशेषज्ञ, गुर्दा व मूत्र रोग विशेषज्ञ, घुटना कूल्हा ट्रांसप्लाट व हड्डी जोड़ सर्जरी व ट्रोमा, बीपी शुगर, अस्थमा, पित्त की थेली, अपेंडिक्स ECHS,RGHS,चिरंजीवी (MAA योजना) में निशुल्क निदान की सेवाएं 24X7 उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur