Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / सोमवार से जिले में 2007 से पहले जन्में बच्चों को भी लगेंगे कोविड वैक्सीन के टीके

,

सोमवार से जिले में 2007 से पहले जन्में बच्चों को भी लगेंगे कोविड वैक्सीन के टीके

झुंझुनूं, जिले में सोमवार से 15 से ऊपर आयु वर्ग के बच्चों का भी कोविड टीकाकरण शुरू किया जा रहा है इसके तहत जिले के कुल 147 स्थानों प चिकित्सा संस्थाओं पीएचसी, सीएचसी, यूपीएससी, जिला अस्पताल और उनके यहां स्कूलों में वेक्सीनेशन किया जायेगा। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि रजिस्ट्रेशन कोविन एप पर पहले भी करवा सकते हैं और टीकाकरण स्थल पर पहुंचकर मौके पर भी करवा सकते हैं। इस चरण में 2007 से पहले जन्में बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा। ऐसे बच्चों की संख्या एक लाख 60 हजार से अधिक है। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित जेके मोदी स्कूल और शहीद कर्नल जेपी जानू स्कूल में टीकाकरण किया जायेगा साथ ही सभी पीएचसी, सीएचसी और उनके मुख्यालयों के स्कूलों पर टीकाकरण किया जायेगा। बच्चों में टीकाकरण का कार्य विशेष प्रशिक्षित स्टॉफ द्वारा चिकित्सकों की निगरानी में करवाया जायेगा। इसके लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur