Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / गौ रक्षकों ने विशाल रक्तदान व चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

,

गौ रक्षकों ने विशाल रक्तदान व चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

जनपद के संयोजक प्रवीण स्वामी के जन्म दिवस पर

झुंझुनू, आज गौ रक्षा दल झुंझुनू जनपद के संयोजक प्रवीण स्वामी के जन्म दिवस पर झुंझुनू जिले के गौ रक्षकों ने बुहाना में विशाल रक्तदान शिविर व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । चिकित्सा शिविर में 315 यूनिट रक्तदान संग्रहित हुआ जिसे दुर्लभजी अस्पताल जयपुर व चुडैला ब्लड बैंक को दिया गया। चिकित्सा शिविर का शुभारंभ सूरजगढ विधायक सुभाष पूनियां और भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने दीप प्रज्वलित कर किया । चिकित्सा शिविर व रक्तदान शिविर के आयोजक राजू बुहाना ने बताया कि रक्तदान शिविर में पिंकू बुहाना ,गिरवर तंवर, संजय चनानिया ,कपिल हिसारिया ,रामशरण स्वामी, गजेंद्र, विपुल छक्कड मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur