Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / 41 करोड़ की लागत से बनेगा राजकीय उप जिला अस्पताल भवन

,

41 करोड़ की लागत से बनेगा राजकीय उप जिला अस्पताल भवन

फतेहपुर में

सीकर, फतेहपुर विधायक हाकम अली की मेहनत रंग लाई विधायक के अथक प्रयासों की बदौलत राजस्थान सरकार नें राजकीय उप जिला अस्पताल फतेहपुर के भवन निर्माण के लिए 40.93 करोड़ रूपये की स्वीकृति जारी कर दी है, जिसमें से वित्त वर्ष 2022-23 में लगभग 8 करोड़ 18 लाख 60 हजार रूपये खर्च किये जायेंगे वहीं वित्त वर्ष 2023-24 में 32 करोड़ 74 लाख 40 हजार रूपये खर्च किये जायेंगे । चिकित्सा विभाग द्वारा उप जिला अस्पताल के भवन निर्माण की प्रशासनिक एंव वित्तीय स्वीकृति जारी किये जाने पर विधायक हाकम अली खाँ नें मुख्यमंत्री आवास पहुंच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर आभार जताया तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एंव चिकित्सा मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया । भवन निर्माण की स्वीकृति की जानकारी मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है, आमजन स्थानीय विधायक से संपर्क कर बधाई दे रहे हैं एंव आभार जता रहे हैं ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur