Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / ग्राम शीशिया में लगे चिकित्सा शिविर में 153 मरीजों की जांच एवं 70 यूनिट रक्त संग्रहण

,

ग्राम शीशिया में लगे चिकित्सा शिविर में 153 मरीजों की जांच एवं 70 यूनिट रक्त संग्रहण

झुंझुनू, ग्राम शीशिया में अमर शहीद हनुमान सिंह के 47 वे शहादत दिवस पर आर एंड आर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सौजन्य से विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शाहिद विरांगना मोहिनी देवी ने बताया कि कैम्प में आर आर हॉस्पिटल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ मोनिका गुलिया, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ मुकल जैन , फिजिशियन डॉ अंकित जैन ने अपने निशुल्क सेवाये दी। कैम्प में 153 रोगी लाभन्वित हुये। आयोजक डॉ कपिल देव ने बताया कि कैम्प के साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें 70 युनीट रक्त का संग्रहण किया गया । इस अवसर पर तौफ़ीक़ अली, सुभाष, विक्रम, कविता गोयंन आदि मौजूद थे। ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती अनिता ने सभी का आभार वक़्त किया गया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur