Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / ब्लॉक स्तर पर लगेंगे स्वास्थ्य मेले

,

ब्लॉक स्तर पर लगेंगे स्वास्थ्य मेले

18 से 30 अप्रेल तक होगा आयोजन

सीकर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लॉक स्तर पर आमजन के लिए स्वास्थ्य मेले लगाए जाएंगे, जिनमें सभी बीमारियों के उपचार व रेफरल सहित ब्लड डोनेशन तथा दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनने तक के कार्य होंगे।सीएमएचओ डॉ अजय चौधरी ने बताया कि 18 से 30 अप्रेल तक जिले की सभी पंचायत समिति में इन स्वास्थ्य मेलों का आयोजन होगा। शनिवार को इस संबंध में वीसी के माध्यम से निदेशक एनएचएम डॉ जितेंद्र कुमार सोनी व निदेशालय के अधिकारियों से आयोजन के संबंध में निर्देश दिए। मेलों में ब्लड डोनेशन शिविर, टेली मेडिसिन के माध्यम से विभिन्न गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए परामर्श, टीकाकरण के साथ बच्चों के स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य की सेवाएं उपलब्ध होंगी, मेले में आंखांें, दांतों के चेकअप होंगे। टीबी व चर्म रोगों का उपचार होगा, सभी गैर संचारी बीमारियों जैसे कैंसर, बीवी, सुगर, स्टोक की स्क्रीनिंग होंगी। तम्बाकू छुड़वान के लिए काउंसलिंग सेवा उपलब्ध रहेगी। परिवार कल्याण सेवाओं और उपयोग की काउंसिलंग भी मेले में की जाएगी। मेले में राष्टीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों का उपचार व गंभीर बीमारियों के होने पर फ्री उपचार के लिए रेफरल की सेवाएं भी रहेंगी। इसके साथ ही कैशलेस इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में रजिस्टेशन की सुविधा भी होगी।

यहां पर इस तिथि का लगेंगे स्वास्थ्य मेले में
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सीपी ओला ने बताया कि स्वास्थ्य मेलों के आयोजन के संबंध में निर्देश मिलते ही विभाग इनके आयोजन की तैयारी में जुट गया है। सभी जिले की 12 पंचायत समिति स्तर पर आयोजित होने वाले मेले की तिथि निर्धारित कर दी गई है। इसके तहत पिपराली में 18 को, लक्ष्मणगढ में 19 अप्रेल को, फतेहपुर में 20 को, नेछवा में 21 को, पाटन में 22, नीमकाथाना में 23, पलसाना में 25 को, अजीतगढ में 26 अप्रेल, धोद में 27 को, खण्डेला 28, श्रीमाधोपुर 29, दांतारामगढ में 30 अप्रेल को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur