Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / स्वास्थ्य कर्मी करेंगे आयुष्मान कार्ड का वितरण

,

स्वास्थ्य कर्मी करेंगे आयुष्मान कार्ड का वितरण

चिकित्सा विभाग की ओर से किया जा रहा है आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ई-केवाईसी करने का कार्य

सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र सीकर जिले के 7 लाख 37 हजार 690 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे

सीकर, सरकार की मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में पंजीकृत सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवारों को चिकित्सा विभाग की ओर से आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करवाया जाएगा। इस कार्ड को लेकर वे योजना के तहत इम्पेनल्ड सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में निःशुल्क उपचार करवा सकेंगे। इसके लिए चिकित्सा विभाग की ओर से पात्र परिवारों की ई-केवाईसी का कार्य किया जा रहा है।

सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के तहत प्रदेश के 66.37 लाख पात्र परिवारों के 2.86 करोड़ सदस्यों की ई-केवाईसी पीएमजेवाई मोबाइल एप्प के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा की जाएगी। जिन पात्र सदस्यों की ई केवाईसी हो चुकी है। उन्हें कार्ड प्रदान किए जाएंगे। ईकेवाईसी एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण का कार्य चिकित्सा विभाग के फिल्ड स्तरीय कार्मिकों द्वारा किया जाएगा।

सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ सभी पात्र परिवारों को मिले, इसके लिए विभाग की ओर से ई केवाईसी का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पात्र एक परिवार के एक से अधिक सदस्यों का एक बार में कार्ड वितरण किया जाएगा। कार्ड वितरण के समय बरती जाने वाली सावधानी व की जाने वाली गतिविधियों के बारे में ब्लाॅक व फिल्ड स्तरीय कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया है।

प्रिन्टेड आयुष्मान कार्ड निदेशालय स्तर से जिला मुख्यालय पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिला मुख्यालय से ब्लाॅक स्तर पर भेजे जाएंगे और ब्लाॅक स्तर से फिल्ड स्तरीय कार्मिकों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। कार्मिकों द्वारा कार्ड का वितरण पीएमजेवाई मोबाइल एप्पलीकेशन के माध्यम से आॅनलाइन किया जाएगा।

वर्जन
इस योजना के तहत सीकर जिले के पात्र 7 लाख 37 हजार 690 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए जिले में पात्र परिवारों की ई-केवाईसी करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। इसमें से 5.73 लाख लोगों की ई-केवाईसी का कार्य किया जा चुका है। निदेशालय से आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने पर उनका वितरण करवाया जाएगा। इस कार्य में जन प्रतिनिधियों तथा अन्य संबंधित विभागों का भी सहयोग लिया जाएगा।
डाॅ निर्मल सिंह
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सीकर

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur