Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / खाटूश्यामजी, रींगस व जीणमाता अस्पतालों का निरीक्षण

,

खाटूश्यामजी, रींगस व जीणमाता अस्पतालों का निरीक्षण

सीकर, गर्मी के मौसम में बढ़ते लू व मौसमी रोगों को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा विभाग सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में संयुक्त निदेशक डॉ. एसएन धौलपुरिया ने शनिवार को उप जिला अस्पताल खाटूश्यामजी व रींगस, तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जीणमाता का निरीक्षण किया।

प्रमुख निरीक्षण बिंदु:

  • ओपीडी, टीकाकरण, प्रसव, लैब और वार्ड की स्थिति की समीक्षा की गई।
  • आपातकालीन किट, ओआरएस की उपलब्धता व दवा वितरण केंद्र की जांच की गई।
  • दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ उपस्थिति, जांच उपकरणों की कार्यशीलता,
    बेड, कूलर, पंखे और पीने के पानी की व्यवस्थाएं भी जांची गईं।

दिए गए निर्देश:

डॉ. धौलपुरिया ने बिना अनुमति अवकाश पर न जाने, और समय पर संस्थान में उपस्थित रहने के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संस्थान की योजनाएं, कार्यक्रम व स्टॉक मैनेजमेंट की भी गहन समीक्षा की गई।

अधिकारियों की मौजूदगी:

निरीक्षण के समय एडीशनल सीएमएचओ डॉ. हर्षल चौधरी,
बीसीएमओ पलसाना डॉ. नितेश शर्मा, खंडेला बीसीएमओ डॉ. नरेश पारीक, और
डॉ. संजय शर्मा उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur