Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / फतेहपुर के उप जिला अस्पताल में नवनिर्मित भवन व अन्य का लोकार्पण

,

फतेहपुर के उप जिला अस्पताल में नवनिर्मित भवन व अन्य का लोकार्पण

तारादेवी रामेश्वरलाल बजाज चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा की ओर से करवाए गए है निर्माण कार्य

परिवार कल्याण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का हुआ सम्मान

फतेहपुर, कस्बे के उप जिला चिकित्सालय में तारादेवी रामेश्वरलाल बजाज चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई की ओर से करवाए गए नवनिर्मित निमार्ण कार्यों का मंगलवार को लोकार्पण एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान वक्फ विकास परिषद के अध्यक्ष व फतेहपुर विधायक जनाब हाकम अली खान थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ अजय चैधरी ने की। विशिष्ट अतिथि नगरपालिका चेयरमैन जनाब मुस्ताक नजमी, एसडीएम दयानंद रूयल, बीडीओ सुनील ढाका, दिनेश पारीक थे। अतिथियों ने अस्पताल में तारादेवी रामेश्वर लाल बजाज ट्रस्ट मुंबई के द्वारा बनवाए गए इंटरलाॅक, आरओ प्लांट, चिल्लर मशीन व पंजीकरण काउंटर का फिता काटकर लोकार्पण किया। वहीं चिकित्सा विभाग के परिवार कल्याण कार्यक्रम में उप ज़िला चिकित्सालय के प्रदेश स्तर पर प्रथम रहने पर पीएमओ डाॅ एसएन सब्बल तथा ब्लॉक के जिला स्तर पर प्रथम रहने पर बीसीएमओ डाॅ दिलीप सिंह और परिवार कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भंेटकर सम्मान किया गया। इस मौके पर डॉ आशीष पुरोहित, डॉ नंदकिशोर, डॉ दिनेश कसवा, डॉ अनिल पीपलवा, डॉ सुभाष जेठू, डॉ मनोज, डॉ सुरेंद्र पूनिया, डॉ मोनिका महारिया, सुभाष पारीक सहित अन्य का सम्मान किया गया। समारोह में राजस्थान वक्फ विकास परिषद के अध्यक्ष विधाक जनाब हाकम अली खान और सीएमएचओ डाॅ अजय चैधरी ने तारादेवी रामेश्वरलाल बजाज ट्रस्ट मुंबई का चिकित्सालय में करवाए गए निर्माण कार्यों के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में ट्रस्ट मुंबई की और से दिनेश पारीक, महिपाल नेहरा, ब्लॉक के चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur