Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / आइसक्रीम व मिक्स दूध की फैक्ट्रियों का निरीक्षण

,

आइसक्रीम व मिक्स दूध की फैक्ट्रियों का निरीक्षण

जांच के लिए भेजे चार सैम्पल लिए

सीकर, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को श्रीमाधोपुर क्षेत्र में कार्रवाई की गई।जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी के निर्देशन में अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत मंगलवार को श्रीमाधोपुर क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। सीएमएचओ डॉ अजय चौधरी ने बताया कि एफएसओ रतन गोदारा व मदन बाजिया ने श्रीमाधोपुर क्षेत्र में मिक्स दूध व आईसक्रीम बनाने वाली फैक्ट्रियों पर जाकर मिक्स दूध व आईसक्रीम की जांच की। इस दौरान मिक्स दूध का एक तथा आइसक्रीम के तीन सैम्पल लिए गए। सैम्पलों को जांच के लिए जयपुर स्थित खाद्य प्रयोगशाला में भेजा गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur