Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / पाटन में होटल व दुकानों का निरीक्षण

,

पाटन में होटल व दुकानों का निरीक्षण

खाद्ध वस्तुओं के लिए तीन सैम्पल

सीकर, चिकित्सा विभाग की ओर से शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग की टीम द्वारा नीमकाथाना क्षेत्र के पाटन कस्बे में कार्रवाई कर खाद्य वस्तुओं का निरीक्षण कर सैम्पल लिए।

जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को विभाग की टीम ने एक दर्जन से अधिक होटल व खाद्य वस्तुओं की दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य वस्तुओं का निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ अजय चौधरी ने बताया कि विभाग के एफएसओ रतन गोदारा व मदन बाजिया ने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे व अन्य खाद्य वस्तुओं के प्रतिष्ठानांे का निरीक्षण किया। इस दौरान मावा, मस्टर्ड ऑयल और घी का एक-एक सैम्पल लिया गया। वहीं व्यापारियों को साफ सफाई रखने व आमजन को शुद्ध खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने के पाबंद किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur