Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / इस्लामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे किया पौधारोपण

,

इस्लामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे किया पौधारोपण

कस्बें का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एक के बाद एक पुरूष्कार जीत कर प्रदेश और जिले मे कस्बें का नाम गौरान्वित कर रहा है। भौतिक सुविधाओं मे सुधार कर आगे बढ रहा है। वही अब पर्यावरण के प्रति अपने सरोकारों को निभाने के लिए पौधारोपण अभियान से भी जुड गया है। शुुुुक्रवार को अस्पताल परिसर मे स्टाफ के लोगों द्वारा दौ सौ पौधे लगाए गए। इस पौधारोपण अभियान की खास बात यह थी कि सारे पौधे लगाने के लिए अस्पताल के स्टाफ ने स्वयं श्रम दान किया। अस्पताल के प्रभारी डाॅ नरेन्द्र सिंघोया ने भी फावडा लेकर पूरी रूचि के साथ पौधारोपण मे सहयोग दिया। इस अवसर पर उपस्थित अस्पताल स्टाफ ने इन पौधो के पालन पोषण के लिए भी जिम्मेदारी ली। गौरतलब है कि अस्पताल के प्रभारी डाॅ नरेन्द्र सिंघोया के सहयोग से अस्पताल परिसर मे ये पौधारोपण किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur