Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / इस्लामपुर में महिने में दो दिन मिलेगी बाल रोग विशेषज्ञ की सेवाएं

,

इस्लामपुर में महिने में दो दिन मिलेगी बाल रोग विशेषज्ञ की सेवाएं

कस्बे के जड़िया देवी राम प्रताप सौंथलिया आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अब प्रत्येक महीने में दो बार नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ की सेवाएं लोगो को मिल सकेगी। पीएचसी प्रभारी डॉक्टर नरेंद्र सिंघोया ने जानकारी देते हुए बताया कि आर एंड आर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल झुंझुनू के सौजन्य से डॉ मोनिका गुलिया प्रत्येक महीने की 9 व 23 तारीख को सुबह 10:00 से 2:00 बजे तक अपनी सेवाएं देंगी। डॉक्टर सिंघोया ने बताया कि पीएचसी का राज्य में कायाकल्प योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए आर एंड आर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की तरफ से डॉ मोनिका गुलिया अपनी इन दो दिन निशुल्क सेवाएं देंगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur