Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / इस्लामपुर पीएचसी को भामाशाह ने भेंट की एक और विंडो

,

इस्लामपुर पीएचसी को भामाशाह ने भेंट की एक और विंडो

कस्बे की आदर्श पीएचसी ने भामाशाहों के सहयोग और बेहतर मोनिटरिंग के बल पर नई ऊंचाइयों को छुआ है। यह सहयोग निरन्तर जारी है। भामाशाह आमीन सदर मणियार ने शनिवार को पीएचसी में स्लाइडिंग विंडो का निर्माण कराया। जिसके लिये प्रभारी डॉ नरेंद्र सिंघोया व स्टाफ ने आमीन सदर मणियार का आभार जताया। आमीन सदर मणियार ने पहले भी अस्पताल में एक एलइडी टीवी भेट किया है। गौरतलब है कि बेहतर साफ सफाई, प्रबंधन, और राष्ट्रीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन से राज्य में कायाकल्प योजना में पीएचसी ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur