Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / इस्लामपुर पीएचसी प्रभारी डॉ सिंघोया जयपुर में स्टेट अवार्ड से सम्मानित

,

इस्लामपुर पीएचसी प्रभारी डॉ सिंघोया जयपुर में स्टेट अवार्ड से सम्मानित

       चिकित्सा मंत्री से अवार्ड लेते हुए डॉ सिंघोया कस्बे के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र प्रभारी डॉ नरेंद्र सिंघोया को जयपुर में चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ द्वारा रविवार को डॉक्टर्स डे पर स्टेट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में चिकित्सा मंत्री द्वारा उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। राजस्थान मेडिकल कौंसिल की ओर से श्रेष्ठ ग्रामीण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सेवा के लिये उन्हें इस स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर चिकित्सा राज्य मंत्री बंसीधर बाजिया, राजस्थान मेडिकल कौंसिल के रजिस्ट्रार डॉ जगदीश मोदी भी मौजूद थे। गौरतलब है कि डॉ सिंघोया की अगुवाई में इस्लामपुर पीएचसी ने कायाकल्प योजना में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। डॉ सिंघोया द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो के लिए उन्हें कई बार पहले भी पुरुष्कारो से नवाजा जा चुका है। उनको इस सम्मान के लिए चिकित्सा विभाग के आला अधिकारियो व कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों से भी शुभकामनाए प्राप्त हो रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur