Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / जाखल अस्पताल काे मिली नई ऐम्बुलेंस

,

जाखल अस्पताल काे मिली नई ऐम्बुलेंस

सीएम सलाहाकार व नवलगढ़ विधायक डॉ.राजकुमार शर्मा की अनुशंसा पर

जाखल, [ओमप्रकाश सोनी ] सीएम सलाहाकार व नवलगढ़ विधायक डॉ.राजकुमार शर्मा की अनुशंसा पर मंगलवार को जाखल गांव के राजकीय गाेरादेवी – जाेधराज साैंथलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नई ऐम्बुलेंस की गाड़ी मिली है। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ मुरारी लाल सैनी ने बताया कि पहले वाली ऐम्बुलेंस गाड़ी के खराब हो जाने से राेगियाे काे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. अब नई ऐम्बुलेंस गाड़ी की सौगात मिलने पर राेगियाे काे समय पर सुविधा मिल पायेगी. मंगलवार काे अस्पताल में पहुंची नई ऐम्बुलेंस गाड़ी काे भामाशाह सेठ श्याम सुंदर साैंथलिया, सरपंच मनोज मूण्ड व चिकित्सा प्रशासन ने हरी झंडी दिखाकर स्वागत किया तथा विधायक डॉ राजकुमार शर्मा का आभार प्रकट किया| इस अवसर पर सुरेन्द पारीक,डॉ वीरेंद्र साहू , डॉ. दीपेंद्र बुगालिया ,रणवीर सिंह, मनीराम महला, सुरेन्द बुगालिया ,विक्रम सिंह ,कर्मवीर, सरिता ,विनोद, सुशीला, निशा ,मोनिका ,सीमा, सुनिता, भवानी सिंह, शक्ति सिंह ,अजय कुमार, राहुल सिंह, सुनिल स्वामी सहित अस्पताल प्रशासन व गणमान्य लोग माैजुद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur