Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / झुंझुनूं CMHO में 9 फूड सेफ्टी ऑफिसर जॉइन, मिलावट पर सख्ती

,

झुंझुनूं CMHO में 9 फूड सेफ्टी ऑफिसर जॉइन, मिलावट पर सख्ती

Health News (चिकित्सा समाचार) : झुंझुनूं CMHO में 9 फूड सेफ्टी ऑफिसर जॉइन, मिलावट पर सख्ती

झुंझुनूं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा इकाई में मंगलवार को नौ फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) ने कार्यग्रहण किया।
इन सभी अधिकारियों को 26 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए झुंझुनूं में पदस्थापित किया गया है।

 2019 और 2022 बैच के एफएसओ शामिल

सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि
खाद्य सुरक्षा विभाग की कमिश्नर टी. शुभमंगला के निर्देश पर यह नियुक्तियां की गई हैं।

  • 2019 बैच:
    मुकेश कुमार, विद्या कुमारी, सुरेन्द्र सिंह आवाना

  • 2022 बैच:
    कृष्ण कुमार फुलवा, योगेंद्र कुमार, निकी चौधरी, विनोद कुमारी, प्रवीण कुमार एवं राजेश कुमार

 CMHO डॉ. छोटेलाल गुर्जर का बयान

डॉ. गुर्जर ने सभी एफएसओ को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा

नई नियुक्तियों से जिले में शुद्ध आहार – मिलावट पर वार अभियान को और गति मिलेगी।

 मिलावट के खिलाफ अभियान होगा तेज

उन्होंने बताया कि इन अधिकारियों की तैनाती से
खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामलों पर सख्त निगरानी संभव हो सकेगी।
इससे आमजन को मिलावट रहित और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

 सरकार की प्रतिबद्धता होगी साकार

सीएमएचओ के अनुसार यह कदम
प्रदेश सरकार की आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा।
आने वाले दिनों में जिलेभर में खाद्य सुरक्षा जांच और कार्रवाई तेज की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur