Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / अंगदान ऑनलाइन शपथ दिलवाने में झुंझुनूं रहा प्रदेश में सैकेंड टॉपर

,

अंगदान ऑनलाइन शपथ दिलवाने में झुंझुनूं रहा प्रदेश में सैकेंड टॉपर

सीएमएचओं डॉ डांगी टीम सहित हुए सम्मानित

झुंझुनूं, प्रदेश में अंगदान के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत जिला राज्य में सर्वाधिक लोगों को ऑनलाइन शपथ दिलवाने जिला सैकेंड टॉपर रहा है जिसके लिए शुक्रवार को जयपुर के स्वास्थ्य भवन में सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी व उनकी टीम को अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने सम्मानित किया। सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी ने बताया कि अभियान में जिलें ने डूंगरपुर के बाद सर्वाधिक 2590 लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित कर आनलाइन शपथ दिलाई गई। जिसके लिए जिले से मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल, सीएमएचओ और डीपीओ एनयूएचएम को सेकेंड टॉपर का सम्मान दिया गया। उन्होने बताया कि कार्यक्रम में मिशन निदेशक डॉ जितेंद्र कुमार सोनी सहित अनेक आधिकारीगण और अन्य जिलों के सीएमएचओ व स्टॉफ मौजूद रहे। जिले से सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी, मेडिकल कॉलेज की तरफ से डॉ ममता, डीपीओ सियाराम पूनिया ने सम्मान प्राप्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur