Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / झुुंझुनूं में एलएचवी – एएनएम कर्मचारियों का धरना जारी

, ,

झुुंझुनूं में एलएचवी – एएनएम कर्मचारियों का धरना जारी

विभिन्न मांगों को लेकर को एलएचवी – एएनएम कर्मचारियों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। राजस्थान राज्य एलएचवी-एएनएम जिला अध्यक्ष सरोज कुमारी ने बताया कि हमारी मुख्य मांगों में पहली मांग ड्रेस कोड हल्के गुलाबी रंग के करने और ग्रामीण क्षेत्रों में एएनएम की ड्यूटी 1 पार्ट में 9 से 3 बजे तक की जाए और सातवां वेतन आयोग में जो हमारे लिए कटौती की गई है उसको बंद किया करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे है। धरने पर कर्मचारियो ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारे भी लगाए। वहीं एलएचवी -एएनएम कर्मचारियों को एनआरएचएम के जिलाध्यक्ष ललीत जांगिड़ ने कर्मचारियों की मांगो को वाजिब बताते हुये एलएचवी-एएनएम को अपना समर्थन दिया। मांगे नही मानने पर विरोध तेज करने की चेतावनी दी है।