Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / झुंझुनूं में नि:शुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

,

झुंझुनूं में नि:शुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

जिला मुख्यालय पर चल रहे अमृता हॉट मेेले में बुधवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को बीडीके जिला अस्पताल के फिजिशियन एण्ड डाईबिटिज रोग विशेषज्ञ डॉ कैलाश राहड़ ने अपनी टीम के साथ नि:शुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया किया। शिविर में जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव, महिला अधिकारिता विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजुद रहे। शिविर में जिला कलेक्टर एवं महिला अधिकारिता विभाग की ओर से डॉ कैलाश राहड़ एवं उनकी टीम का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। शिविर में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय, कैंसर, लकवा, श्वास आदि बीमारी की नि:शुल्क चिकित्सा जांच की गयी एवं उचित परामर्श दिया गया। शिविर में कुल 345 लोग लाभान्वित हुए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur