Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / झुंझुनू में स्पर्श रिहैबिलिटेशन सेंटर की शुरुआत

,

झुंझुनू में स्पर्श रिहैबिलिटेशन सेंटर की शुरुआत

शहर के चूरू रोड़ स्थित आर आर हॉस्पिटल के सामने जन्मजात मानसिक और शारीरिक अक्षमता वाले विशेष श्रेणी के बच्चों के लिये एक स्पर्श नामक रिहैबिलिटेशन सेंटर की शुरुआत रविवार को कार्यवाहक सीएमएचओं डॉ नरोत्तम जांगिड़ एवं बीजेपी जिलामंत्री डॉ राजेश बाबल ने संयुक्त रूप से की। इस सेंटर का खुलना न केवल झुंझुनूं बल्कि पूरे शेखावाटी के विशेष श्रेणी वाले बच्चों के लिये सौगात से कम नहीं है क्योंकि अब तक इन बच्चों के इलाज के लिये कोई रिहैबिलिटेशन सेंटर की उपलब्धता नहीं थी जिसके चलते उन्हें जयपुर, अहमदाबाद और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में जाकर महंगे दामों पर इलाज कराना पड़ता था। झुंझुनूं में केन्द्र खुलने से आसानी से न्यूनतम लागत पर इलाज सम्भव हो सकेगा। साथ ही गरीब परिवार यानी बीपीएल परिवार के बच्चों का इलाज नि:शुल्क भी किया जायेगा। कार्यक्रम में मौजूद फिजिशियन डॉ कमलचंद सैनी ने बताया कि जिले में बहुत सारे विशेष श्रेणी के बच्चे है जो सेंटर के अभाव में इलाज से वंचित रह जाते है। स्पर्श रिहैबिलिटेशन सेंटर के प्रभारी डॉ सन्दीप रुहेला ने बताया कि सेन्टर पर इलाज के लिये दिल्ली से प्रशिक्षित विशेषज्ञ डॉ चंचल को नियुक्त किया गया है जो नियमित सेवाएं देंगी। डॉ सन्दीप ने बताया कि वर्तमान में सेंटर नहीं होने से बहुत से बच्चे इलाज से वंचित रह जाते है, बहुत कम है जो बाहर बड़े शहर में रुक कर इलाज करा पाते है। ऐसे में स्पर्श रिहैबिलिटेशन सेंटर का उद्देश्य सभी बच्चों को जिले में ही न्यूनतम लागत पर इलाज उपलब्ध करवाना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur