Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / झुंझुनूं शहीद स्मारक में मस्ती और उल्लास के बीच कल होगा हमराह कार्यक्रम

,

झुंझुनूं शहीद स्मारक में मस्ती और उल्लास के बीच कल होगा हमराह कार्यक्रम

मस्ती और उल्लास के बीच रविवार को हमराह कार्यक्रम होगा। एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र और आर एंड आर होस्पिटल की ओर से रविवार को शहीद स्मारक में सुबह छह से नौ बजे तक होने वाले कार्यक्रम में शहरवासी इस खुशनुमा सुबह में गीत-संगीत, रस्सा-कस्सी, ऊंचीकूद व लंबीकूद समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं के अलावा योगा व मेडिकल कैंप लगाकर तनाव व बीमारी भगाने के लिए फिटनेस के बारे में जान सकेंगे। कार्यक्रम संयोजक राजेश रेवाड़ व डा. कमलचंद सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के आखिर में प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। जिला कलक्टर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि इस दौरान लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी को लेकर मतदान का महत्व बताया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur