Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / जिले में 5 नए पॉजिटिव मरीज आए सामने

,

जिले में 5 नए पॉजिटिव मरीज आए सामने

पॉजिटिव संख्या पहुंची 23

झुंझुनू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह दूतड ने बताया कि जिले में सोमवार सुबह कोरोना के 5 ओर नए मरीज पॉजिटिव मिलने से पॉजिटिव मरीजों की संख्या जिले में बढकर 23 हो गई है। इनमें तीन व्यक्ति मंडावा कस्बे से तथा 2 व्यक्ति गुढागौड़जी के रहने वाले है। दूतड ने कहा कि तीन दिन में मिले इन सभी पॉजिटिव मरीजों को उपचार के लिए जयपुर भिजवा दिया गया है। इन सभी पॉजिटिव मरीजों के परिवारजन एवं उनके सम्पर्क में आने वाले व्यक्तियों का भी सैम्पल जांच के लिए जयपुर भिजवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में मेडिकल टीम की ओर से सर्वे एवं सैम्पलिंग का कार्य निरंत जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur