Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / जिले में आए 23 कोरोना पॉजिटिव केस

,

जिले में आए 23 कोरोना पॉजिटिव केस

कोरोना पॉजिटिव का कुल आंकड़ा पहुंचा 786 पर

झुंझुनू, जिले में आज रविवार को कोरोना पॉजिटिव के 23 नए मामले सामने आए। बीडीके अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर एस के कालेर ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आने के साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव का कुल आंकड़ा 786 पर पहुंच गया है। वही स्वतंत्रता दिवस के दिन कोरोना पॉजिटिव के 39 केस सामने आए थे जो कि किसी भी एक दिन में आए हुए अब तक की सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव के मामलों की संख्या हैं। वही जिले के खेतड़ी और नवलगढ़ क्षेत्र में कोरोना के सुपर स्प्रेडर श्रेणी के मामले आने के बाद से जिला कलेक्टर के आदेश द्वारा 17 अगस्त मध्य रात्रि तक कर्फ्यू लगा दिया गया है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur