Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / जिले में मिला 8वां पॉजिटिव मरीज, वहीं 3 पॉजिटिव मरीजों की तबियत में हुआ सुधार

,

जिले में मिला 8वां पॉजिटिव मरीज, वहीं 3 पॉजिटिव मरीजों की तबियत में हुआ सुधार

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह दूतड ने बताया

झुंझुनू, झुंझुनू जिले में मंगलवार अल्पसुबह एक और पॉजिटिव मरीज मिलने से जिले में मरीजों की संख्या बढकर 8 हो गई है। यह आठवा मरीज 21 मार्च को दुबई से लौटा है, जो जिले के इस्माईलपुर गांव का रहने वाला है। यह जब से आया है तब से होम आईसोलेशन में था, जिसे थोडे दिन पहले पचेरी की सिंघानिया यूनिवसिर्टी में बनाए गए क्वारेंटाईन वार्ड में रखा गया था। 29 मार्च को इसका सैम्पल जयपुर जांच के लिए भेजा गया था, आज उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उसका ईलाज शुरू कर दिया गया हैं तथा उसकी ट्यूर हिस्ट्री जांच कर उसके सम्पर्क में आने वाले लोगों के सैम्पल भी भेजे जाएंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह दूतड ने बताया कि 8 पॉजिटिव मरीजों में से 3 पॉजिटिव मरीजों की ईलाज के बाद की गई जांच में वे नगेटिव पाए गए है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur