Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / जिले में पांच दिन से नही मिला कोई नया केस

,

जिले में पांच दिन से नही मिला कोई नया केस

अब तक 4741 लोगों के लिए सैम्पल में 4690 नेगेटिव

जबकि 9 की रिपोर्ट का इंतजार

पॉजिटिव मिले 42 में से 36 हुए रिकवर, 21 स्वस्थ होकर पहुंचे अपने घर

झुंझुनूं, जिले में कोविड-19 कोरोना संक्रमण का पिछले पांच दिन से कोई नया मामला सामने नही आया है वहीं कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सोमवार तक 4741 लोगों की सेम्पलिंग की जा चुकी है जिसमें 4690 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 9 की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। पॉजिटिव मिले 42 लोगों में से 36 रिकवर हो चुके है। जबकि 21 लोग पुर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। सीएमएचओ डॉ प्रताप सिंह दुतड़ व डॉ सीएल गुर्जर ने बताया कि सोमवार शाम तक पिछले पांच दिनो से जिले में कोई नया केस नही रिपोर्ट हुआ। उन्होंने बताया कि जिले में जिला प्रशासन और विभाग के अभूतपूर्व प्रयासों से संक्रमण के नये मामलों की आशंका दिनों दिन कमजोर पड़ती दिख रही हैं। लॉकडाउन की पालना, मास्क का उपयोग, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन और स्वच्छता अपनाने से हम जल्द ही जिले को कोरोना मुक्त बना सकेंगे। उधर बीडीके अस्पताल से भी अच्छे संकेत मिल रहे है पीएमओ डॉ शुभकरण कालेर अस्पताल में भर्ती 6 पेसेंट में से 4 की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आ गयी है एक कि दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव हो गई हैं जिसके बाद जिले के पॉजिटिव से नेगेटिव होने वाले 36 वे मरीज के रूप में जेजेटी कवारेंटिन सेंटर भेजा जाएगा। जबकि तीन अन्य को इसके बाद रिपीट सैम्पल में नेगेटिव आने पर ही कन्फर्म नेगेटिव माने जाएंगे।
-मेडिकल मोबाइल वैन से मिल रही हैं राहत
जिले में लोकडाउन के चलते अस्पताल तक नही पहुँच पाने वाले मरीजों के लिए मोबाइल मेडिकल वेन राहत पहुँचा रही हैं। सीएमएचओ डॉ पीएस दुतड़ ने बताया कि गुरुवार को जिले में 584 मरीजों ने मोबाइल मेडिकल वेन का लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि सभी ब्लॉक पर एक गाड़ी है और चार मोबाइल मेडिकल वेन निजी अस्पतालों ने उपलब्ध करवाई है कुल 12 वेन से पीएचसी स्तर की सुविधाएं मरीजो को उनके घरों मोहल्ले के आसपास उपलब्ध करवाई जा रही हैं ताकि खासकर गम्भीर बीमारियों के मरीज जो चलकर अस्पताल तक नहीं जा सकते उन्हें स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो सके। डॉ दुतड़ ने बताया कि लोगों को मोबाइल मेडिकल वेन का लाभ उठाना चाहिए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur