Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / कुल्फी, पेठा और गाय के दूध का लिया सैम्पल

,

कुल्फी, पेठा और गाय के दूध का लिया सैम्पल

खाद्य वस्तुओं की प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

सीकर, चिकित्सा विभाग की ओर से शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत बुधवार को सीकर शहर में खाद्य वस्तुओं की दुकानों व दूध डेयरी का निरीक्षण किया। वहीं व्यापारियों को आमजन को शुद्ध व मिलावट रहित ताजा खाद्य पदार्थ व दूध उपलब्ध कराने की हिदायत दी गई। जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि एफएसओ रतन गोदारा व मदन बाजिया ने बुधवार को सीकर शहर में खाद्य वस्तुओं की दुकानों का निरीक्षण कर वस्तुओं की जांच की। वहीं खाद्य वस्तुओं के तीन सैम्पल लिए। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम द्वारा कुल्फी, पेठा व गाय के दूध का सैम्पल लिया गया है। सैम्पलों को जांच के लिए जयपुर स्थित प्रयोगशाला मंे भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान व्यापारियों को प्रतिष्ठानों व दुकानों में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur