Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / डाबला और नीमकाथाना में चिकित्सा विभाग की टीम ने की कार्रवाई

,

डाबला और नीमकाथाना में चिकित्सा विभाग की टीम ने की कार्रवाई

शुद्व के लिए युद्व अभियान

सीकर, आमजन को शुद्व व मिलावट रहित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो, इसके लिए जिले में चल रहे शुद्व के लिए युद्व अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की टीम ने बुधवार को नीमकाथाना क्षेत्र में कार्रवाई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी के निर्देशन मं ेचल रहे अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। एफएसओ रतन गोदारा और मदन बाजिया ने डाबला और नीमकाथाना, सिरोही में कार्रवाई की। इस दौरान खाद्य वस्तुओं के छह सैम्पल लिए गए। सैम्पलों को जयपुर प्रयोगशाला में भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। एफएसओ रतन गोदारा ने बताया कि बुधवार को नीमकाथाना क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक खाद्य वस्तुओं की दुकानों का निरीक्षण कर जांच की गई। इस दौरान मसालों के दो, खाद्य तेल के दो और घी व पनीर का एक एक सैम्पल लिया गया। साथ ही व्यापारियों को साफ सफाई रखने तथा मिलावट रहित खाद्य वस्तुएं आमजन को बेचने की हिदायत दी गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur