Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / कासली और धोद में चिकित्सा विभाग की टीम ने की कार्रवाई

,

कासली और धोद में चिकित्सा विभाग की टीम ने की कार्रवाई

खाद्य वस्तुओं के चार सैम्पल लिए

सीकर, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से सोमवार को कासली, धोद में कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी के निर्देशन में एफएसओ रतन गोदारा, मदन बाजियां ने सोमवार को कासली व धोद में मिष्ठान भंडार की दुकानो का निरीक्षण कर खाद्य वस्तुओं के 4 नमूने ले गए। उन्होंने कलाकंद,चाय पति, सरसों तेल व रसगुल्ला का सैम्पल लिया। वही दुकानदारों को साफ सफाई रखने की शक्त हिदायत दी और शुद्ध सामग्री काम में लेने के लिए पाबंद किया। सैम्पलों को जांच के लिए जयपुर प्रयोगशाला में भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur