Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / चिकित्सा विभाग की टीम ने खूड़ और लोसल में की कार्रवाई

,

चिकित्सा विभाग की टीम ने खूड़ और लोसल में की कार्रवाई

खाद्य वस्तुओं के लिए चार सैम्पल

सीकर, चिकित्सा विभाग के शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत बुधवार को जिले के खूड और लोसल क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान व्यापारियों को आमजन को शुद्ध खाद्य वस्तुएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा जिले में लगातार खाद्य वस्तुओं की जांच व प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि एफएसओ रतन गोदारा व मदन बाजिया ने बुधवार को खूड व लोसल क्षेत्र में कार्रवाई कर खाद्य वस्तुओं की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जांच के लिए पनीर व गुलाब जामुन का एक-एक और आइस कैण्डी के दो सैम्पल लिए गए। सैम्पलों की जयपुर स्थित खाद्य प्रयोगशाला में जांच करवाई जाएगी। प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी। एफएसओ रतन गोदारा ने बताया कि खूड व लोसल क्षेत्र में दूध डेयरी व मिष्ठाईयों की दुकानों पर जांच की गई। इस दौरान दुकानदारों को साफ सफाई रखने तथा आमजन को शुद्ध खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने की हिदायत दी गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur