Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / चिकित्सा विभाग की टीम ने पाटन व नीमकाथाना क्षेत्र में की कारवाई

,

चिकित्सा विभाग की टीम ने पाटन व नीमकाथाना क्षेत्र में की कारवाई

खाद्य वस्तुओं के लिए सात सैम्पल

सीकर, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से जिले में लगातार कारवाई की जा रही है। शुक्रवार को जिले के पाटन व नीमकाथाना क्षेत्र में कारवाई की गई और जांच के लिए सात सैम्पल लिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि त्यौंहार पर लोगों को शुद्ध मिठाई व ताजा खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हो, इसके लिए विभाग की ओर से कारवाई की जा रही है। शुक्रवार को पाटन के जय भवानी बीकानेर रसगुल्ला भंडार के यहां से घी और मिल्क क्रिम, बागड़ी मिष्ठान व मावा भण्डार के यहां से मावा, गुरूजी स्वीट्स कार्नर के यहां से मिश्री मावा, नीमकाथाना क्षेत्र के कुन्दन नमकीन भण्डार के यहां से लाल मिर्च पाउडर, चंदन नमकीन भण्डार के यहां से लाल मिर्च पाउडर का सैम्पल लिया गया। सभी सैम्पलों को जांच के लिए जयुपर स्थित खाद्य प्रयोगशाला में भेजा जाएगा और रिपोर्ट आने पर कारवाई की जाएगी। एफएसओ मदनलाल व महमूद अली द्वारा पाटन व नीमकाथाना क्षेत्र में खाद्य वस्तुओं की दुकानों व प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर जांच के लिए सैम्पल लिए गए। वहीं दुकानदारों को आमजन को शुद्ध व ताजा खाद्य सामग्री व मिठाई उपलब्ध करवाने की हिदायत दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur